क्या तुम्हें पता है विन्सेन्ट
किंवदंती बन गए हो तुम तो
फ़िल्मे बना रहे है लोग
तुम्हारी जिंदगी पर
किताबें लिख रहे है
कविताएँ लिखी जाती है तुम पर
चित्रों का विषय बन रहे हो तुम
तुम्हारी चित्रों का विश्लेषण कर कर
तुम्हे जानने की कोशिशें चल रहीं हैं
म्यूजियम में तुम्हारे चित्र देखने के लिए
क़तारें लग जाती है
भावविभोर हो जाते है तुम्हारे चाहनेवाले
आँखे भर आती है
जब रूबरू होते है तुम्हारी पेंटिंग्स के
कहना जो चाहा था तुम ने
वो दृश्यसंगीत लोग सुन पा रहें है अब
जिन जिन जगहों को तुमने कैनवास पे रंग दिया
वहां जा कर रोमांचित हो जाते है लोग
ब्रैंड बन गए हो तुम एक
पता है तुम्हे.. रंग बिक रहें है तुम्हारे नाम से
महेंगे है लेकिन
तुम शायद ही खरीद पाते
कितनी जद्दोजहद की थी
रंगों और कैनवास के लिए तुमने
सोचता हूँ, कि तुम कैसा महसूस करते
अगर तुम्हारे चित्रों की नीलामी की कीमतें सुनते
चेहरे पर शायद हल्की सी व्यंग्य भरी मुस्कान आ भी जाती
वो दिल चिरने वाली उदास आँखे
चमक उठती एक पल के लिए
और अगले ही पल अपना इज़ेल कैनवास रंग ब्रश उठा
तुम चमचमाती धूप के तलाश में निकल पड़ते
तुम्हारे आंखों से रिसता दर्द
उदास कर देता है
जब भी तुम्हारे सेल्फ पोर्ट्रेट्स सामने आ जाते है
पढा है मैंने,
पागलपन की हद तक तुम्हारे
पीली धूप के लिए भटकने के बारे में
और फिर उसे रंगों मे मिलाकर
बेतहाशा कैनवास पे बिछा देना
चित्रों में महसूस किया है...
और पढा है
तुम्हारे गहरे अवसाद की अवस्था के बारे में
तुम्हारे एकाकीपन, बेचैनी के बारे मे
उपेक्षा से आहत तुम्हारे मन को
जान सकता हूँ
खबरें आती है
तुम्हारे चित्रों के रेकॉर्ड कीमतों में बिकने की या
किसी नए फ़िल्म की तुम्हारी जीवनी पे बन रही
कमरे में टंगे तुम्हारे सेल्फ पोर्ट्रेट की तरफ नजर जाती है
तुम्हारी आंखों से रिसता दर्द उदास कर देता है
#जनमदिन_मुबारक_विन्सेन्टवैनगोग #30मार्च
#almirah_2007 #soloshow
No comments:
Post a Comment